Letters’ Pronunciation in Words (Letters का उच्चारण )

Letters Pronunciation in Words

Letters का उनके स्थान परिवर्तन के साथ उच्चारण में परिवर्तन
अनेक letters ऐसे हैं जो अलग अलग स्थान पर अलग उच्चारण देते हैं l जैसे:-

‘E’ का उच्चारण:-
‘E’ का उच्चारण :-यदि e किसी word के अंत में आता है तो इसका कोई उच्चारण नहीं होता है लेकिन इसका अपने पूर्ववर्ती letters का उच्चारण प्रभाव जरूर पड़ता है l जैसे:-


1- यदि e का पूर्ववर्ती A हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले a आया हो तो a का उच्चारण ‘ए’ होता है l

Cane (केन)          lane(लेन)         Dane(डेन)         Same(सेम)

2- यदि e का पूर्ववर्ती I हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले I आया हो तो I का उच्चारण ‘आइ’ होता है l

Site (साइट)          Nine(नाइन)         Kite(काइट)         Line(लाइन)

3- यदि e का पूर्ववर्ती O हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले O आया हो तो O का उच्चारण ‘ओ’ होता है l

Scope (स्कोप)          Hope(होप)         Joke(जोक)         Stroke(स्ट्रोक)

4- यदि e का पूर्ववर्ती U हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले U आया हो तो I का उच्चारण ‘ऊ’ होता है l

Rule (रूल)          June(जून)         Cute(टक्यूट)         Dispute(डिस्प्यूट)

‘I’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में ‘e’ आता है तो ‘I’ का उच्चारण ‘आइ’ होता है l जैसे:-

Kite (काइट)          Bite(बाइट)         Vine(वाइन)         Ride(राइड)

2- यदि किसी शब्द के अंत में ‘id’ ‘ig’ ‘in’ ‘ip’ ‘it’ आता है तो ‘I’ का उच्चारण ‘इ’ होता है l जैसे:-

Kid (किड)          Big(बिग)         Tin(टिन)         Rip(रिप)

3- यदि किसी शब्द में ‘I’ के बाद ‘nd’ ‘ght’ आता है तो ‘I’ का उच्चारण ‘आइ’ होता है l जैसे:-

Find (फाइंड)          Fight(फाइट)         Light(लाइट)         Kind(काइंड)

4- यदि किसी शब्द में ‘I’ के बाद ‘ng’ ‘nk’ आता है तो ‘I’ का उच्चारण ‘इ’ होता है l जैसे:-

Fring (फ्रिंग)          Sing(सिंग)         sink(सिंक)         Pink(पिंक)

5- यदि किसी शब्द में ‘I’ के बाद double letter आता है तो ‘I’ का उच्चारण ‘इ’ होता है l जैसे:-

Fill (फिल)          Fizz(फिज़)         Miss(मिस)         Kitten(किटेन)

‘O’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में ‘op’ ‘og’ ‘ot’ ‘ob’ आता है तो ‘O’ का उच्चारण ‘ऑ’ होता है, लेकिन लघु उच्चारण होता है l जैसे:-

Pop (पॉप)          Dog(डॉग)         Hot(हॉट)         Mob(मॉब)

2- यदि किसी शब्द के अंत में ‘e’ आता है तो ‘O’ का उच्चारण ‘ओ’ होता है, और दीर्घ उच्चारण होता है l जैसे:-

Rose (रोज)          Hope(होप)         Pole(पोल)         Poke(पोक)

Letters का उनके स्थान परिवर्तन के साथ उच्चारण में परिवर्तन
अनेक letters ऐसे हैं जो अलग अलग स्थान पर अलग उच्चारण देते हैं l जैसे:-

‘U’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में ‘ut’ ‘up’ ‘ub’ ‘un’ ‘ug’ आता है तो ‘U’का उच्चारण ‘अ’ होता है l जैसे:-

Nut (नट)          Cup(कप)         Cub(कब)         Bug(बग)         Bun(बन)

2- यदि शब्द का अंतिम अक्षर e है तो U का उच्चारण ‘ऊ’ होता है l

Tune (ट्यून)          Cube(क्यूब)         Cute(क्यूट)         Flute(फ्लूट)

‘C’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द में C के पीछें ‘e’ या ‘y’ आता है तो ‘C’ का उच्चारण ‘स’ होता है l जैसे:-

Cent (सेंट)          Cell(सेल)         Center(सेण्टर)         Cycle(साइकिल)

2- यदि किसी शब्द में C के पीछे ‘O’ ‘U’ या ‘A’ आता है तो ‘C’ का उच्चारण ‘क’ होता है l जैसे:-

Cold(कोल्ड)          Cat(कैट)         Cute(क्यूट)         Cap(कैप)

‘G’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द में ‘G’ के बाद ‘e’ ‘i’ या ‘y’ आता है तो ‘G’ का उच्चारण ‘ज’ होता है l जैसे:-

Gem (जेम)          Giant(जायंट)         Gym(जिम)         George(जॉर्ज)

2- यदि किसी शब्द में ‘G’ के बाद ‘u’ या ‘a’ आता है तो ‘G’ का उच्चारण ‘ग’ होता है l जैसे:-

Gum (गम)          Gun(गन)         Gap(गैप)         Garden(गार्डन)

‘Y’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी एक syllable(उच्चारण खंड) के शब्द में ‘y’ आता है तो ‘y’ का उच्चारण ‘आइ’ होता है l जैसे:-

By (बाइ)          Fly(फ्लाई)         sky(स्काई)         shy(शाइ)

2- यदि किसी दो syllable(उच्चारण खंड) के शब्द में ‘y’ आता है तो ‘y’ का उच्चारण ‘ई’ होता है l जैसे:-

Party (पार्टी)          Puppy(पप्पी)         City(सिटी)         Baby(बेबी)

Share this post:

Leave a Reply

error: Content is protected !!
×

Cart

Skip to content
%d